विनेश ने लोपेज को सेमीफाइनल मे हराया
विनेश फोगाट ने इतिहास रच दिया है वह ओलपिक फाइनल मे पहुचने वाली पहली महिला पहलवान है उन्होने महिलाओ की 50 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल मे क्यूबा की लोपेज गुजमान को 5-0 से हरा दिया पहले राउड तक विनेश 1-0 से आगे थी फिर आखिरी तीन मिनट में उन्होने क्यूबा की पहलवान पर डबल लेग अटैक किया और चार पाइट अर्जित किए इस बढ़त को वह अंत तक बनाए रखी और फाइनल में जगह बनाई इन्शुअरन्स का इस ओलपिक मे सफर शानदार रहा है रियो ओलपिक मेचोट की वजह से हटने और फिर टोक्यो ओलपिक मे राउड आफ 16 से बाहर होने के बाद इस साल विनेश ने अपनी प्रतिभा को दुनिया के सामने दिखाया है अपने पहले मैच यानी प्री क्वार्टर फाइनल में विनेश ने चार बार की विश्व चैपियन और टोक्यो ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट सुसाकी को 3-2 से हराया था फिर ओकसाना को क्वार्टर फाइनल में 7-5 से हराया अब सेमीफाइनल में 5-0 से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई विनेश ने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया और वह बुधवार यानी सात अगस्त को स्वर्ण पदक के लिए उतरेंगी विनेश से पहले केवल दो पुरुष पहलवान ही ओलंपिक में फाइनल तक पहुंच पाए है 2012 लदन ओलंपिक में सुशील कुमार और 2020 टोक्यो ओलंपिक में रवि दहिया फाइनल तक पहुचे थे लेकिन आखिरी मुकाबला दोनों हार गए थे










