नई दिल्ली
बांग्लादेश की सत्ता से बेदखल होने के बाद जब शेख हसीना भारत की ओर आ रही थी उस समय भारतीय सुरक्षा एजेसिया किसी भी आकस्मिक स्थिति के लिए तैयार थी सूत्रो ने बताया कि भारतीय वायुसेना के रडार बाग्लादेश के ऊपर हवाई क्षेत्र की सक्रिय रूप से निगरानी कर रहे थे और उन्होंने दोपहर तीन बजे के आसपास भारत की ओर आ रहे एक विमान का पता लगाया
हाशिमारा एयरबेस से उडे राफेल
विमान को भारत के अदर आने की अनुमति दी गई क्योकि वायु रक्षा कर्मियो को पता था कि विमान के अदर कौन है सूत्रो ने बताया कि विमान को सुरक्षा प्रदान करने के लिए बगाल के हाशिमारा एयरबेस से 101 स्क्वाड्रन के दो राफेल लडाकू विमान बिहार और झारखड के ऊपर उडान भर रहे थे
जमीन से की गई निगरानी
विमान अपने उड़ान पथ पर था और जमीन पर मौजूद एजेसियो द्वारा उस पर निगरानी रखी जा रही थी शीर्ष भारतीय सुरक्षा अधिकारियो के साथ लगातार सवाद भी हो रहा था। सूत्रों ने बताया कि भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और सेना प्रमुख जनरल उपेद्र द्विवेदी स्थिति पर बहुत बारीकी से नजर रख रहे थे
अजीत डोभाल ने किया स्वागत
शीर्ष सुरक्षा अधिकारियो की एक शीर्ष स्तरीय बैठक भी हुई जिसमे जनरल द्विवेदी खुफिया एजेसी के प्रमुख और एकीकृत रक्षा स्टाफ के प्रमुख लेफ्टिनेट जनरल जानसन फिलिप मैथ्यू भी शामिल हुए जैसे ही हसीना का विमान हिडन एयरबेस पर उतरा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने उनका स्वागत किया और उनके साथ एक घटे तक बैठक की










