मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर जशपुर जिले मे 12 सड़क मार्गों का कराया जाएगा निर्माण और उन्नयन कार्य
आम लोगो को सहूलियत मिलने के साथ ही आर्थिक गतिविधियो में भी आएगी तेजी
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर जिले मे अधोसरचना कार्य को और भी गति मिलने वाली है। जिले मे 12 सडक मार्गो की निर्माण एव उन्नयन कार्य जल्द ही कराया जाएगा जिससे आम लोगो को सहूलियत मिलने के साथ आर्थिक गतिविधियो मे भी तेजी आएगी। राज्य शासन ने 2023- 24 के बजट में शामिल जिला जशपुर के लिए 12 सडक मार्गो की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है लोक निर्माण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 2 करोड़ 98 लाख 75 हजार की लागत से बनने वाली 2.80 किमी मोराडीह से सालेकेरा मार्ग का मजबूती निर्माण कार्य, 2 करोड़ 94 लाख 85 हजार की लागत से बनने वाली 2.68 किमी एस एच-43 से महुआटोली श्रीटोली कमरटोली पहुंच मार्ग, 4 करोड 58 लाख 28 हजार की लागत से बनने वाली 4.46 किमी जशपुर के हर्राडाड चौक से गोरिया पहुच मार्ग, 3 करोड 52 लाख 60 हजार की लागत से बनने वाली 2.74 किमी बासनताला से भेंलवाटोली मार्ग 3 करोड 60 लाख 89 हजार की लागत से बनने वाली 3.76 किमी जशपुर के फरसाकानी से ठेठेटांगर पहुच मार्ग का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसी तरह 2 करोड़ 33 लाख 46 हजार की लागत से बनने वाली 2.14 किमी एस.एच.-17 से पुटुकेला पहुच मार्ग 2 करोड 88 लाख 58 हजार की लागत से बनने वाली 2.88 किमी एस.एच.-17 से सरंगडाड़ पहुच मार्ग एक करोड़ 70 लाख 95 हजार की लागत से बनने वाली 1.38 किमी बेलसोंगा से रनपुर मार्ग एक करोड 88 लाख 36 हजार की लागत से बनने वाली 1.12 किमी जशपुर के सिंगीबहार से रघराटोली मार्ग 2 करोड 3 लाख 95 हजार की लागत से बनने वाली 1.36 किमी
डिपाटोली (सिगीबहार) से धवईटोली तक पहुच मार्ग 2 करोड 29 लाख 96 हजार की लागत से बनने वाली 1.63 किमी जशपुर के बहराखैर से जुडवाईन पहुच मार्ग और 2 करोड़ 45 लाख 68 हजार की लागत से बनने वाली 1.94 किमी एन.एच.-43 खडसा से कोमडो तक पहुच मार्ग का निर्माण कार्य कराया जाएगा










