BHOPAL NEWS – इंडियन आर्मी के ट्रक और कमला बस में टक्कर, दो जवान सहित पांच की मौत

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल संभागीय क्षेत्र में कमला बस ट्रेवल्स और इंडियन आर्मी के ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस एक्सीडेंट में आर्मी के दो जवान और बस में बैठे हुए तीन यात्रियों की मृत्यु हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

इंडियन आर्मी के ट्रक का टायर फटा

यह एक्सीडेंट भोपाल गुना हाईवे नंबर 46 पर पीलुखेडी के पास ओसवाल फैक्ट्री के सामने हुआ है। यह क्षेत्र राजगढ़ जिले में आता है। लोगों ने विधायक की सबसे पहले इंडियन आर्मी के ट्रक का टायर फटा। इसके कारण वह आउट ऑफ कंट्रोल हो गया और साथ में से आ रही कमला बस में जाकर टकरा गया। एक्सीडेंट के कारण ट्रैफिक जाम हो गया।

पुलिस, प्रशासन और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गए थे। यहां से पांच डेड बॉडी रवाना की गई। मरने वालों में आर्मी के दो जवान और बस में बैठे हुए तीन यात्री थे। को घायल यात्रियों को हमीदिया हॉस्पिटल भोपाल रवाना किया गया है।

विनम्र अनुरोध कृपया हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें। सबसे तेज अपडेट प्राप्त करने के लिए टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें एवं हमारे व्हाट्सएप कम्युनिटी ज्वॉइन करें। इन सबकी डायरेक्ट लिंक नीचे स्क्रॉल करने पर मिल जाएंगी। भोपाल के महत्वपूर्ण समाचार पढ़ने के लिए कृपया स्क्रॉल करके सबसे नीचे POPULAR Category में Bhopal पर क्लिक करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें