पुलिस कांस्टेबल संग लापता हुईं ASI मैडम, चुनावी ड्यूटी के बाद न दफ्तर पहुंचे और न ही घर, दोनों सस्पेंड

MP Police: महिला एएसआई के परिजनों ने आईजी अरविंद सक्सेना को मिलकर यह बात बताई है कि उनकी बेटी का प्रेम संबंध कार्यालय में ही पदस्थ आरक्षक के साथ चल रहा था. उन्हें आशंका है कि दोनों एक साथ कहीं चले गए हैं और उन्होंने शादी कर ली है. जानकारी मिलने पर आईजी अरविंद सक्सेना ने दोनों पुलिसकर्मियों को गैर हाजिर होने की वजह से निलंबित भी कर दिया है.

MP News: ग्वालियर रेंज पुलिस महानिरीक्षक ऑफिस में पदस्थ एक महिला सहायक उप-निरीक्षक (ASI) और आरक्षक अचानक से लापता हो गए हैं. यह दोनों अपने-अपने घर से 8 मई को ड्यूटी के लिए निकले थे, लेकिन इसके बाद वे घर वापस नहीं पहुंचे. दोनों के मोबाइल भी स्विच ऑफ जा रहे हैं. जब उनके परिजनों ने आईजी ऑफिस में संपर्क किया तो मालूम हुआ कि वह ऑफिस में ड्यूटी पर भी नहीं पहुंचे थे.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें