बस से सारण जा रहे थे पैरा मिलिट्री के जवान, ट्रक से टक्कर के बाद 30 घायल 

समस्तीपुर से चुनाव ड्यूटी कर सारण चुनाव ड्यूटी करने जा रहे सुरक्षा बलों की बस मुजफ्फरपुर के सुजावलपुर के पास NH 28 पर ट्रक से टकरा गई. इस दुर्घटना में 30 से अधिक जवान घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि इसमें से 4 की हालत गंभीर है, जिनका SKMCH में इलाज चल रहा है.

बिहार के मुजफ्फरपुर में बुधवार को सुरक्षा बल के जवानों से भरी बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई. हादसे में बस में बैठे करीब 30 जवान घायल हो गए हैं. इनमें से 4 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है. उनको इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है. बाकी जवानों का इलाज सकरा के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है. बस में कुल 39 जवान सवार थे.

बताया जा रहा है कि समस्तीपुर में चुनाव कराने के बाद जवान सारण लौट रहे थे. सभी जवान असम पुलिस के बताए जा रहे हैं. घायलों जवानों को सकरा के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा सकरा थाना इलाके के सबहा और सुजावलपुर के बीच NH-28 पर हुआ.

स्थानीय लोगों ने जवानों को बाहर निकाला

यहां समस्तीपुर के तरफ से आ रही बस की सामने से आ रही ट्रक में भीषण टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए. कई जवान बस का शीशा तोड़कर बाहर गिर गए. हादसे की जानकारी मिलते ही आस-पास के लोग जुटे. लोगों ने पहले जवानों को बस से बाहर निकाला. इसके बाद पुलिस को सूचना दी

घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची. घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए एसकेएमसीएच लाया गया. स्थानीय लोगों की मदद से सभी जवानों को तत्काल सकरा रेफरल अस्पताल में लाया गया. वहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं, चार जवानों की हालत गंभीर है, उन्हें बेहतर इलाज के लिए SKMCH में रेफर किया गया है. हादसे में ट्रक का ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल है. उसका भी एसकेएमसीएच में इलाज चल रहा है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें