छत्तीसगढ़ बीजेपी की सदस्यता अभियान लॉन्च सीएम साय ने मेंबरशिप लेकर अभियान की शुरुआत की जानें कितना है टारगेट

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मंगलवार को रायपुर के साइंस कॉलेज स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में खुद सदस्यता लेकर बीजेपी सदस्यता अभियान की शुरुआत की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने उन्हें सदस्यता दिलाई। बताया जाता है कि कुल 50 लाख से अधिक लोगों को सदस्यता दिलाने का टारगेट है

इसके बाद सीएम साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि ‘सशक्त भाजपा सशक्त प्रदेश आज राजधानी के दिन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने मुझे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के तहत मुझे भाजपा की सदस्यता दिलाई। मैं आप सभी से निवेदन करता हूं कि विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को साकार करने के लिए भाजपा से जुड़ें

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें