मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सभी कार्यक्रम रद्द पिता के निधन का समाचार मिलते ही उज्जैन के लिए हुए रवाना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का आज निधन हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही उन्होंने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए और उज्जैन के लिए रवाना हो गए

बता दें कि सीएम मोहन यादव के पिता लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे जिसके बाद उन्हें उज्जैन के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था बीते रविवाद को मुख्यमंत्री उनका स्वास्थ्य जानने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी उनसे मुलाकात की थी और हाल-चाल जाना था

सीएम के पिता के निधन का समाचार मिलते ही राजनीतिक जगत के लोगों ने शोक जताया है प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा दिग्विजय सिंह समेत तमाम लोगों ने श्रद्धांजलि दी और परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें