यूपी: पहले रेकी, फिर ढाई मिनट में बाइक कर ली चोरी, सीसीटीवी हुआ वायरल

आगरा के विनय नगर में बाइक से आए दो चोरों ने महज ढाई मिनट में बाइक चोरी कर ली। इस घटना का सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो वायरल हो रहा है।

आगरा में गर्मी बढ़ने के साथ ही चोरी की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। विनय नगर (जगदीशपुरा) में 2 चोरों ने घर के बाहर खड़ी व्यापारी की बाइक चुरा ली। चोर बाइक से आए थे। वारदात को ढाई मिनट में अंजाम दिया गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

विनय नगर निवासी नितिन का कपड़ों का काम है। उन्होंने बताया कि बुधवार को घर के बाहर बाइक खड़ी की थी। सुबह करीब पूर्वाह्न 11:30 बजे काॅलोनी में बाइक पर दो चोर आए। घर से 50 मीटर पहले एक चोर बाइक से उतरकर पैदल आया। दूसरा बाइक पर निकला। उसने हेलमेट पहना था, जबकि पैदल वाले ने मुंह पर साफी डाल रखी थी। घर के बाहर आकर पहले देखा कि कोई खड़ा तो नहीं है। इसके बाद पैदल वाले ने बाइक का ताला कुछ सेकंड में तोड़ दिया। वह बाइक को स्टार्ट करके ले गया।

नितिन ने बताया कि वह काफी देर बाद घर के बाहर आए, तब चोरी का पता चला। जिस समय वारदात की, उस समय सड़क पर ज्यादा लोग नहीं निकल रहे थे। कुछ स्कूली बच्चे ही जा रहे थे। इस कारण चोरों ने आसानी से वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई। फुटेज की मदद से पुलिस चोरों की तलाश में लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें