मैनपुरी में 5 दिन की एक बच्ची की धूप में रखने से मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की सलाह पर बच्ची को धूप में रखा था. बच्ची की मौत के बाद डॉक्टर अस्पताल छोड़कर फरार हो गए.
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक हैरान करने वाली घटना वाली सामने आई है, जहां 5 दिन की एक बच्ची की धूप में रखने से मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की सलाह पर बच्ची को धूप में रखा था. बच्ची की मौत के बाद डॉक्टर अस्पताल छोड़कर फरार हो गए. फिलहाल, सीएमओ के निर्देश पर प्राइवेट अस्पताल को सील कर दिया गया है.










