तो हम हिन्दू नहीं रह जाते’, जब कृष्णानगर की महारानी ने फोन पर PM मोदी को सुनाई अपनी पीड़ा

राजमाता अमृता रॉय ने पीएम मोदी से फोन पर बातचीत में टीएमसी द्वारा महाराजा कृष्ण चन्द्र रॉय पर लगाए गए आरोपों को लेकर अपनी पीड़ा व्यक्त की. उन्होंने कहा पीएम से कहा कि महाराजा ने हिंदुओं को सिराजुद्दौला के अत्याचारों से बचाने और सनातन धर्म की रक्षा के लिए अंग्रेजों का साथ दिया था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राजमाता अमृता रॉय से फोन पर बात की.गौरतलब है कि अमृता रॉय कृष्णानगर में टीएमसी उम्मीदवार महुआ मोइत्रा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी. पीएम मोदी ने अमृता रॉय से कहा कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए कानूनी विकल्प तलाश रहे हैं कि पश्चिम बंगाल में जो भी संपत्ति और पैसा ईडी ने भ्रष्टाचारियों से जब्त किया वह  गरीबों को वापस मिले, क्योंकि ये उनसे ही लूटा गया है.

पीएम ने यह भी कहा कि एक तरफ बीजेपी देश से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है तो दूसरी तरफ सभी भ्रष्टाचारी एक-दूसरे को बचाने के लिए एक साथ आ गए हैं. उन्होंने ने विश्वास जताया कि पश्चिम बंगाल की जनता राज्य में ‘परिवर्तन’ के लिए मतदान करेगी. राजमाता अमृता रॉय ने पीएम मोदी से फोन पर बातचीत में टीएमसी द्वारा महाराजा कृष्ण चन्द्र रॉय पर लगाए गए आरोपों को लेकर अपनी पीड़ा व्यक्त  की. उन्होंने कहा पीएम से कहा कि महाराजा ने हिंदुओं को सिराजुद्दौला के अत्याचारों से बचाने और सनातन धर्म की रक्षा के लिए अंग्रेजों का  साथ दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें