Delhi Vada Pav Girl: कौन है दिल्ली की Viral ‘वड़ा पाव’ वाली? ठेले पर लगी लंबी लाइन, घंटों इंतजार कर रहे लोग

Delhi famous vada pav girl: ये महिला दिल्ली में वड़ा पाव बेच रही है. वो इस वक्त इतनी वायरल हो गई है कि लोग उसके ठेले पर लंबी लाइन लगा रहे हैं. लोग वड़ा पाव खरीदने के लिए घंटों तक इंतजार कर रहे हैं.

दिल्ली में मुंबई के स्वाद वाला वड़ा पाव बेच रही एक महिला काफी वायरल हो रही है. सोशल मीडिया का कोई भी प्लेटफॉर्म देखो, उसी के वीडियो दिखाई दे रहे हैं. किसी वीडियो में वो रोती हुई नजर आती है, तो किसी में अपनी कहानी बताती दिखती है.

ये महिला अपने पति के साथ इस काम को करती है. कुछ वीडियो में देखा गया कि उसके वायरल होने के बाद ठेले पर लोगों की लंबी लाइनें लग गईं. एक साथ कई कई लाइन लगीं. लोग वड़ा पाव खाने के लिए घंटों तक इंतजार भी कर रहे हैं. इस महिला का नाम चंद्रिका गेरा दीक्षित है. वो पहले हल्दीराम में काम किया करती थीं. 

उनका कहना है कि बेटे की सेहत ठीक नहीं थी, जिसके कारण नौकरी छोड़नी पड़ी. पति-पत्नी दोनों ने नौकरी छोड़कर वड़ा पाव का स्टॉल लगा लिया. वो कहती हैं कि खाना बनाना उनका शौक था, इसी शौक को उन्होंने बिजनेस में तब्दील कर दिया.

वो कहती हैं कि दिल्ली में अधिकतर लोग वड़ा पाव के नाम पर टिक्की बनाकर खिलाते हैं. लेकिन वो मुंबई स्टाइल में इसे बनाती हैं. चंद्रिका काकहना है कि वह मूल रूप से मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं और दिल्ली के लोगों को मुंबई का स्वाद दे रही हैं. 

उनके वीडियो बीते कुछ दिनों से वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में वो रोती हुई भी नजर आती हैं. कहती हैं कि उनके स्टॉल को हटवाने की कोशिश हो रही है. जबकि एक और वीडियो में वो लोगों की भीड़ से परेशान हो जाती हैं. इतने ज्यादा लोग वड़ा पाव खरीदने आ जाते हैं किसड़क ही जाम हो जाती है.

वो खुद कहती हैं कि लोग घंटों लाइन में लगकर उनके वड़ा पाव खरीद रहे हैं. हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का कहना है कि अगर उनकी जगह कोई पुरुष होता, तो ठेले पर लोगों की इतनी लंबी लाइनें नहीं होतीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें