आधार कार्ड द‍िखाओ… जब पंड‍ित पहुंचा काला जठेड़ी की शादी कराने तो पुल‍िस ने पूछा, अनुराधा और संदीप की व‍िवाह की अंदर की 5 बातें

नई दिल्ली. गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी की अनुराधा चौधरी के साथ शादी हो गई है. यह शादी दिल्ली के द्वारका इलाके के एक बैंक्वेट हॉल में हुई है. इस शादी के ल‍िए लेड़ी डॉन अनुराधा चौधरी कार चलाकर खुद पहुंची और द‍िल्‍ली पुल‍िस की एक टीम गैंगस्‍टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को त‍िहाड़ जेल से लेकर बैंक्‍वेट हॉल पहुंची थी. शादी से पहले सुरक्षा के कड़े प्रबंध क‍िए गए थे. बारात‍ियों से लेकर खाना बनाने के ल‍िए आने वालों तक एंट्री करने से पहले दस्‍तावेज देखकर अंदर जाने की मंजूरी दी गई. शादी में स‍िर्फ उन्‍हीं लोगों को एंट्री म‍िली ज‍िनके नाम पहले से द‍िल्‍ली पुलिस के पास थे.

पुलिस ने द्वारका सेक्टर-3 में बैंक्वेट हॉल, संतोष गार्डन और उसके आसपास भारी सुरक्षा व्यवस्था की है, जिसे संदीप के वकील ने 51,000 रुपये में बुक किया है. सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर की कुख्यात और उसके पिछले रिकॉर्ड को ध्यान में रखते हुए किसी भी वारदात को रोकने के लिए एक रणनीतिक योजना बनाई है. एक समय वांछित अपराधी और सिर पर 7 लाख रुपये का इनाम रखने वाले सोनीपत के संदीप को दिल्ली की एक अदालत से अपनी शादी के लिए छह घंटे की पैरोल मिली है. जठेड़ी की अनुराधा चौधरी उर्फ मैडम मिंज से शादी हुई है जिन पर कई आपराधिक आरोप भी हैं.

द‍िल्‍ली की इस शादी में स‍िर्फ बारकोड से होगी एंट्री, क्‍यों इतना अलग है यह व‍िवाह?

1- काला जठेड़ी और लेडी डॉन की शादी के लिए पंडित भी पहुंचा तो उन्‍हें पुल‍िस ने रोक ल‍िया. पुल‍िस ने पहले पंड‍ित का नाम ल‍िस्‍ट में देखा और उसके बाद उनसे उनका आधार कार्ड मांगा. आधार कार्ड द‍िखाने के बाद पुल‍िस ने उनसे शादी का न‍िमंत्रण पत्र भी देखा और उसके बाद उन्‍हें बैंक्‍वेट हॉल के अंदर जाने द‍िया. पंडित ने मंडप में जाने से पहले बताया क‍ि शादी का मुहूर्त 12 बजकर 15 म‍िनट का है.

2- काला जठेड़ी की शादी करवाने वाले पंडित पवन ने बताया क‍ि वरमाला से लेकर शादी की सारी रस्‍मों को अदा कि‍या जाएगा.

3- गैंगस्टर काला जठेड़ी को जब जेल में लेकर फोर्स पहुंची तो कमांडो उसके चारों तरफ थे क्योंकि गैंगस्टर काला जठेड़ी को पहले भी उसके गैंग के गुर्गे पुलिस की कैद से छुड़ा चुके हैं और यही डर काला जठेड़ी की शादी में पुलिस को है. मेहमानों के नाम लिस्ट में हैं उसके बाद ही अंदर भेजा जा गया. गैंगस्टर काला जठेड़ी को बैंक्विट हॉल के अंदर जब ले जाया गया तो काला के चेहरे पर मुस्कान नजर आई.

4- अनुराधा ने दोनों हाथों पर अपना और सन्दीप उर्फ काला जठेड़ी का नाम भी मेहंदी से लिखवाया है और फोटो भी बनवाया है. लेडी डॉन मैडम मिंज जिन हाथों में अत्याधुनिक हथियार हुआ करते थे और पहली बार मेहंदी लग रही है. अनुराधा चौधरी के साथ उनके कई महिला रिश्तेदारों की भीड़ बैंक्विट हॉल में एंट्री करने से पहले सभी के आईकार्ड चेक क‍िए गए.

5- अनुराधा अपनी शादी के ल‍िए खुद गाड़ी चलाकर बैंक्‍वेट हॉल तक पहुंची.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें