मुख्यमंत्री आतिशी ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन में वृद्धि की घोषणा की

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बुधवार को असंगठित क्षेत्र के अकुशल श्रमिकों के लिए 18,066 रुपये, अर्ध-कुशल के लिए 19,929 रुपये और कुशल श्रमिकों के लिए 21,917 रुपये न्यूनतम वेतन की घोषणा की

दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर प्रभार संभालने के बाद अपनी पहली प्रेसवार्ता में आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी सरकार ने शहर में मजदूरों के लिए न्यूनतम वेतन लागू किया है, जो देश में सबसे अधिक है

उन्होंने भाजपा पर गरीब विरोधी होने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि भाजपा द्वारा शासित राज्यों में न्यूनतम वेतन ‘‘दिल्ली में दिये जा रहे वेतन का आधा है आतिशी ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने न केवल अदालत के माध्यम से न्यूनतम वेतन लागू किया, बल्कि भाजपा द्वारा खड़ी की गईं  बाधाओं  के बावजूद हर साल दो बार इसमें संशोधन भी सुनिश्चित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें