भाजपा नेता कंगना रनौत ने बुधवार को एक वीडियो पोस्ट कर अपने “तीन कृषि कानून वापस लाओ” वाले बयान पर माफ़ी मांगी, जिससे काफ़ी विवाद हुआ और विपक्ष ने भाजपा को घेर लिया। इसके बाद मंडी सांसद के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की। कंगना ने कहा कि उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उनकी राय पार्टी लाइन के अनुरूप हो क्योंकि अब वह भाजपा की सदस्य हैं उन्होंने कहा कहा ‘मैं यह ध्यान रखूंगी कि मैं भी भाजपा कार्यकर्ता हूं। पिछले कुछ दिनों में मीडिया ने मुझसे कृषि कानूनों पर सवाल पूछे और मैंने सुझाव दिया कि किसानों को प्रधानमंत्री से कृषि कानूनों को वापस लाने की अपील करनी चाहिए
यह कहते हुए कि उनकी टिप्पणियां पार्टी के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं, कंगना ने एक वीडियो बयान में कहा, “पिछले कुछ दिनों में मीडिया ने मुझसे किसान कानून पर कुछ सवाल पूछे और मैंने सुझाव दिया कि किसानों को पीएम मोदी से किसान कानून वापस लाने का अनुरोध करना चाहिए। मेरे बयान से कई लोग निराश और हताश हैं। जब किसान कानून प्रस्तावित किया गया था, तो हममें से कई लोगों ने इसका समर्थन किया था, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री ने बड़ी संवेदनशीलता और सहानुभूति के साथ इसे वापस ले लिया। और हम सभी कार्यकर्ताओं का यह कर्तव्य है कि हम उनके शब्दों की गरिमा का सम्मान करें।” कंगना ने कहा, “मुझे यह ध्यान रखना होगा कि मैं सिर्फ एक कलाकार नहीं बल्कि भाजपा कार्यकर्ता भी हूं। मेरी राय व्यक्तिगत नहीं होनी चाहिए और पार्टी का रुख होना चाहिए। अगर मेरी टिप्पणियों से किसी को निराशा हुई है तो मैं खेद जताती हूं और अपने शब्द वापस लेती हूं।” उन्होंने अपने वीडियो के साथ लिखा, “इसे ज़रूर सुनें, मैं किसान कानून के मामले में अपनी पार्टी के साथ खड़ी हूँ। जय हिंद।” किसानों के विरोध प्रदर्शन के साथ-साथ कृषि कानूनों पर कंगना के विवादित बयान अक्सर सुर्खियाँ बनते हैं और उनकी आने वाली फ़िल्म इमरजेंसी के प्रचार के दौरान, भाजपा ने कंगना की राय से खुद को दूर करने के लिए एक आधिकारिक बयान जारी किया था










