Congress ने प्रदेश के महामहिम Governer से जिले में संचालित योजनाओं पर चर्चा के लिए मिलने का समय मांगा
कांग्रेस ने आज 23 अगस्त को जिला प्रवास पर आ रहे प्रदेश के Governer श्री मंगूभाई पटेल जी से मुलाकात का समय मांगा है। पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय सिंह द्वारा इस संबंध मे जिला प्रशासन को पत्र लिख कर बताया कि संगठन माननीय Governer महोदय के सांथ जिले मे संचालित योजनाओं, आवश्यकताओं, अनुसूचित जाति, जन जाति, पिछडा तथा अन्य वर्ग की समस्याओं के संबंध मे चर्चा करना चाहता है। अतः महामहिम से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रतिनिधिमंडल की भेट हेतु समय आरक्षित किया जाय। गौरतलब है कि Governer श्री पटेल कल जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस अवसर पर वे मानपुर जनपद अंतर्गत ग्राम डोंडका में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के उपरांत रात्रि विश्राम ताला में करेंगे।










