MP में शासकीय रूप से मनाई जाएगी जन्माष्टमी, CM डॉ. मोहन ने दी प्रदेशवासियों को बधाई

मध्य प्रदेश में इस बार की जन्माष्टमी खास होने वाली है क्योंकि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश भर में शासकीय रूप से भगवान कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा राज्य शासन ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं वहीं मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई भी दी

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई दी है उन्होंने कहा जन्माष्टमी की सभी को बधाई धूमधाम से हम सबका भाव है कि हर घर में कन्हैया हो और हर घर में मैया यशोदा हो। हमारी सद्भावना इसी में निहित है, और प्रदेश में औद्योगिक निवेश के मामले में मध्य प्रदेश देश में पहले नंबर का राज्य बने ऐसी हमारी प्रार्थना है

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में जन्माष्टमी पर्व के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई थी मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब प्रदेश के सभी जिलों में भगवान श्री कृष्ण के मंदिरों की सफाई और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करने के निर्देश जारी किए गए हैं इन निर्देशों के अनुसार भगवान श्री कृष्ण की मित्रता शिक्षा और उनके जीवन दर्शन पर आधारित विषयों पर व्याख्यान कार्यक्रम के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

शासकीय और अशासकीय कॉलेजों तथा स्कूलों में भी सांस्कृतिक आयोजन किए जाएंगे जन्माष्टमी पर्व और इससे जुड़े विशेष आयोजनों को लेकर मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव द्वारा विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें