रीवा जोन के आईजी के निर्देशन में सीधी एसपी डॉ. रविंद्र वर्मा ने पीड़ित जनता के लिए एक प्रभावशाली अभियान की शुरुआत की है आपका थाना आपके गांव तंक नामक इस अभियान के तहत जिले भर के सभी थानों में जन समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है
इस अभियान का शुभारंभ बहरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पड़रिया से हुआ जनसभा का आयोजन रथ के साथ किया गया जिसमें ग्राम पंचायत के निवासियों ने अपनी समस्याएं साझा कीं इस अवसर पर डीएसपी गायत्री तिवारी बहरी थाना पुलिस स्टाफ और राजस्व कर्मचारी मौजूद थे जिन्होंने जन समस्याओं का त्वरित समाधान किया
एसपी डॉ. रविंद्र वर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि आपका थाना आपके गांव तक अभियान 8 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाया जा रहा है। इस पहल के तहत राजस्व और पुलिस टीम गांव-गांव पहुंचकर समस्याओं को सुनकर तत्काल समाधान प्रदान कर रही है










