लुधियाना सेंट्रल जेल फिर सुर्खियों में, आपस में भिड़े बंदियों के गुट

लुधियाना(स्याल): ताजपुर रोड की सैंट्रल जेल अकसर किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। अब इस जेल को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार जेल में बंदियों का आपस में टकराव हो गया। इस दौरान कुछ को गंभीर चोटें भी आई हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया है।

यह भी पढ़ें-जालंधर STF के हत्थे चढ़े अमृतसर के 4 तस्कर, पूछताछ में जुटी पुलिस

जानकारी के अनुसार सैंट्रल जेल में देर रात बंदियों के गुटों में आपसी भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में दो बंदियों के सिर पर चोटें लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बंदियों को कड़ी सुरक्षा के बीच इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। फिलहाल जेल प्रशासन घटना के मामले की जांच कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें