शहाबुद्दीन के शूटर कैफ की तस्वीर तेजस्वी के मंच से वायरल होने के बाद इसको लेकर बिहार में राजनीति तेज हो गई है. बीजेपी ने इस तस्वीर को लेकर आरजेडी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है. बीजेपी के नेता निखिल आनंद ने आरजेडी की आलोचना करते हुए तस्वीर को एक्स (ट्विटर) पर शेयर किया.
बिहार में महागठबंधन की सरकार गिरने के बाद अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों जनविश्वास रैली के जरिए पूरे राज्य का दौरा कर रहे हैं. इसी क्रम में में जब तेजस्वी यादव की सीवान में रैली हुई तो उनके मंच पर पूर्व सांसद और बाहुबली शहाबुद्दीन का शूटर कैफ भी नजर आया.
शहाबुद्दीन के शूटर कैफ की तस्वीर तेजस्वी के मंच से वायरल होने के बाद इसको लेकर बिहार में राजनीति तेज हो गई है. बीजेपी ने इस तस्वीर को लेकर आरजेडी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है.
बीजेपी के नेता निखिल आनंद ने आरजेडी की आलोचना करते हुए तस्वीर को एक्स (ट्विटर) पर शेयर किया. वहीं सीवान के जेडीयू प्रमुख चंद्रकेतु सिंह ने भी आरेजडी पर निशाना साधते हुए लिखा कि तेजस्वी का झुकावजंगलराज की तरफ है.
बता दें कि गैंगस्टर से राजनेता बने शहाबुद्दीन की पत्नी हीना शहाब टंडवा में तेजस्वी के कार्यक्रम में मौजूद नहीं थीं लेकिन शहाबुद्दीन के खूंखार शूटर मोहम्मद कैफ उर्फ बंटी को पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के मंच पर जरूर देखा गया. जब कैफ से पूछताछ की गई तो कथित तौर पर उसने खुद को को शहाबुद्दीन का शूटर बताया. इसके बाद एक कमरे में भी कैफ तेजस्वी यादव से मिलते हुए नजर आ रहा है.
नीतीश ने लालू से मांगी थी माफी: तेजस्वी
बता दें कि सीवान में अपनी रैली के दौरान तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला था. सिवान में जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को लेकर कहा कि नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी से हाथ जोड़कर माफी मांगी थी इसलिए उन्होंने 2022 में नीतीश कुमार के साथ गठबंधन किया था.
तेजस्वी यादव ने रैली में कहा, ‘जैसे चंडीगढ़ में मेयर के चुनाव में खेल हुआ वहीं हमारे साथ बिहार में हुआ. उसी हिसाब से हमें 10-12 सीट हराने का काम बिहार में किया गया. हम लोगों ने विपक्ष में बैठना में स्वीकार किया. मैं मुख्यमंत्री जी के साथ दोबारा सरकार नहीं बनाना चाहता था क्योंकि उन्होंने 2017 में धोखा दिया था. लेकिन एक ही लक्ष्य था कि 2024 में मोदी को हराना है. हम लोग पूरे देश में घूम-घूमकर गठबंधन बनाये थे.. इंडिया ब्लॉक बनाया.
तेजस्वी ने कहा, देशभर के बड़े-बड़े नेताओं का दवाब था मेरे ऊपर, सभी कहते थे कि नीतीश जी अगर सच्चे मन से आ रहे हैं तो उन्हें साथ ले लीजिए क्योंकि बीजेपी वाले उस समय ऑपरेशन लोटस चालू किए हुए थे. इसके बाद उन्होंने फिर पलटी मार दी.










