CM मनोहर लाल की बड़ी घोषणा, 5 लाख से ज्यादा किसानों के कर्ज पर ब्याज-पेनल्टी माफ

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर वित्त मंत्री बजट पेश कर रहे हैं। बजट 1 लाख 89 हजार करोड़ रुपए होगा। यह पिछले बजट से 11 प्रतिशत अधिक है।

मुख्यमंत्री ने हरियाणा के 5 लाख 47 हजार डिफॉल्टर किसानों के कर्ज का ब्याज और पेनल्टी माफी की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जो किसान 30 सितंबर 2023 तक का कर्ज 31 मई 2024 तक जमा कराते हैं, उनका ब्याज और पेनल्टी माफ होगी। मैं किसान हूं, किसान का बेटा हूं, किसान के दर्द को समझता हूं। मैंने खुद हल चलाया है, खेती की है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि विकसित भारत की यात्रा में विकसित हरियाणा अहम भूमिका निभाएगा। मेरे लिए लगातार 5वीं बार बजट पेश करना गर्व की बात है। भारत दुनिया की सबसे तेजी के साथ बढ़ती अर्थव्यवस्था है। हमने कोविड का भी सामना किया।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने बजट की कॉपी पर साइन की है। वह अपने दूसरे कार्यकाल का अंतरिम बजट पेश करेंगे। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी। चुनावी साल होने के चलते माना जा रहा है कि बजट में महिला, रोजगार, हेल्थ सेक्टर, कृषि समेत विभिन्न क्षेत्रों पर विशेष फोकस रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें