मोदी सरकार ही अडानी के लिए कर रही है जासूसी, तिलिस्मी दुनिया: अडानी की
वैश्विक न्यूज़ एजेंसी रायटर ने किया खुलासा। भारत के कई पत्रकारों और शीर्ष विपक्षी नेताओं के फोन की जासूसी पेगासस सॉफ्टवेयर के जरिए कराई गई।
दुखद बात यह रही कि देश की बड़ी सुरक्षा एजेंसियों ने अडानी के लिए यह घृणित काम किया। देश को बेचा।
एक महा घोटालेबाज , देश विक्रेता के लिए सरकारी एजेंसियां और बड़े अफसरों ने ये गद्दारी पूर्ण हरकतें की।
अदानी के लूटपाट और घपले का भंडाफोड़ करने वाले पत्रकारों की जासूसी करके, उनको ही गुजरात पुलिस के माध्यम से गिरफ्तार करने की कोशिश की गई । ऐसे पत्रकारों को अभी सिर्फ सुप्रीम कोर्ट से आंतरिक राहत ही मिली है।
लेकिन दुखद तथ्य यह है कि भारत के बैंकों को लूटने वाले सफेद पोश अपराधियों का भंडाफोड़ करने वाले लोगों को ही उल्टे दंडित किया जा रहा है।
पेगासस साफ्टवेयर से हैकिंग, जासूसी की जांच का खुलासा शीर्ष लैब की जांच से हो गया है। दुखद बात है कि देश के लुटेरे ,घोटालेबाजों के पक्ष में ही मोदी सरकार, पुलिस और खुफिया एजेंसी नौकर की तरह खड़ी हैं।
उनका भंडाफोड़ करने वाले लोगों पर ही कार्रवाई हो रही है। महान घोटाले बाजों को बचाया जा रहा है ।
देखिए यह रिपोर्ट। देश के लुटेरे को न सिर्फ बचाया जा रहा है, बल्कि उसके पक्ष में ही तमाम कार्रवाई चल रही है। अघोषित इमरजेंसी का यह एक और प्रत्यक्ष प्रमाण है।











