ना छोटी ड्रेस, ना ही भड़कीला ग्लैमर, फिर भी इस स्टारकिड के पेरिस तक हैं चर्चा, ऐश्वर्या राय बच्चन को भी देती हैं टक्कर


सिंपल कपड़े, सादगी भरा अंदाज और क्यूट मुस्कान के दम पर नव्या नवेली नंदा युवाओं के बीच पॉपुलर हैं. नाना सुपरस्टार, मामा भी बॉलीवुड के नंबर-1 हीरो और तो और मामी भी फिल्मों की क्वीन हैं, लेकिन नव्या ने अपने करियर का डगर बिल्कुल अलग चुनी है. नव्या ने फिल्मों में काम ना करने का फैसला लिया है. लेकिन नव्या नंदा फैशन शो में अपनी अदाओं का जलवा दिखाना शुरू कर चुकी हैं. हाल ही में पेरिस फैशन वीक में नव्या नवेली नंदा लाल रंग की ड्रेस पहन रैंप पर उतरीं. (फोटो साभार-Instagram@navyananda)

इस फैशन शो में नव्या नवेली नंदा ने अपनी मामी ऐश्वर्या राय बच्चन को भी कड़ी टक्कर दी. नव्या नवेली नंदा की मां श्वेता बच्चन नंदा ने अपनी बेटी के रैंपवॉक का एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें नव्या नवेली नंदा अपनी अदाओं का जलवा रैंप पर बिखेरती नजर आ रही हैं. नव्या नंदा पहली बार किसी फैशन शो का हिस्सा बनी हैं, लेकिन पहले ही शो में नव्या ने कमाल का प्रदर्शन किया है. फिल्मी परिवार से आने के बाद भी नव्या ने अपने करियर की डगर को फिल्मी दुनिया से जुदा रखा है. नव्या फिल्मों में काम नहीं करतीं. हालांकि नव्या अपना एक निजी पॉडकास्ट ‘What The Hell Navya’ चलाती हैं. (फोटो साभार-Instagram@navyananda) इस पॉडकास्ट में नव्या सितारों को अपने शो में बुलाती हैं और उनसे बातचीत करती हैं. बीते दिनों नव्या ने अपनी मां और नानी जया बच्चन को भी पॉडकास्ट में बुलाया था. इसके अलावा नव्या सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं औक 1 मिलियन से भी ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं. (फोटो साभार-Instagram@navyananda) नव्या नवेली नंदा फिल्मी परिवार से आने के बाद भी कभी भी भड़कीले फैशन और छोटे कपड़ों में फोटो नहीं डालतीं. 6 दिसंबर 1997 को नव्या नवेली नंदा का जन्म हुआ था. नव्या के पिता निखिल नंदा देश के एक बड़े बिजनेसमैन हैं. (फोटो साभार-Instagram@navyananda) नव्या की मां श्वेता बच्चन भी हमेशा ही फिल्मों से दूर रही हैं. हालांकि नव्या नवेली नंदा के भाई अगस्त्या नंदा जल्द ही अपना डेब्यू करने जा रहे हैं. मेघना गुलजार की फिल्म ‘द आर्चीज’ में अगस्त्या नंदा नजर आएंगे. (फोटो साभार-Instagram@navyananda)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें