दिमाग के परखच्चे उड़ा देंगी नाना पाटेकर की ये 5 फिल्में, 1 ने तो बॉक्स ऑफिस पर काट दिया था हंगामा, जहन में बस जाएगी कहानी


परिंदा (Parinda): डायरेक्टर विद्यु विनोद चोपड़ा ने साल 1989 में पहली बार बड़े पर्दे पर गैंगस्टर्स की दुनिया को लोगों के सामने रखा. फिल्म परिंदा में अपराध की दुनिया के काले कारनामों और उनके तौर तरीकों पर सिनेमाई नजर डाली. इस फिल्म में नाना पाटेकर ने एक गैंगस्टर अन्ना का किरदार निभाया था. नाना पाटेकर ने इस किरदार में जान फूंक दी. ये फिल्म ना केवल बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई बल्कि बॉलीवुड के लिए गैंगस्टर्स की दुनिया के दरवाजे खोल दिए. इस फिल्म के बाद बॉलीवुड ने अंडरवर्ल्ड पर कई फिल्में बनाईं और करोड़ों रुपये कूट दिए. फिल्म परिंदा भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. 1 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने 5 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया था. साथ ही नाना पाटेकर को इस फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर कैटेगिरी में नेशनल और फिल्म फेयर का अवॉर्ड अपने नाम किया था. (फोटो साभार-Instagram@iamnanapatekar, Posters)

क्रांतिवीर (Krantiveer): साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म क्रांतिवीर में नाना पाटेकर ने कमाल का काम किया था. नाना पाटेकर ने इस फिल्म में एक ऐसे व्यक्ति का रोल निभाया था, जिसके माता-पिता ने बचपन में ही उसे अनाथ कर दिया. इसके बाद नाना का किरदार अंडरवर्ल्ड की बड़ी मछलियों के बीच फंस जाता है. इसी दौरान उसकी मुलाकात एक पत्रकार से होती है और कहानी का सिरा 360 डिग्री घूम जाता है. ये एक बेहतरीन फिल्म है. क्रांतिवीर बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट साबित हुई थी. इस फिल्म ने 50 करोड़ रुपयों की कमाई के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्मो की सूची में जगह बना ली थी. इस फिल्म को मेहुल कुमार ने डायरेक्ट किया था और पत्रकार का किरदार डिंपल कपाड़िया ने निभाया था. (फोटो साभार-Instagram@iamnanapatekar, Posters) टेक्सी नंबर 9 2 11(Taxi No 9 2 11): साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म टेक्सी नंबर 9 2 11 में नाना पाटेकर की एक्टिंग ने लोगों के दिल में घर कर लिया था. डायरेक्टर मिलान लुथ्रिया की इस फिल्म की कहानी लोगों के जहन में आज भी बसी है. नाना पाटेकर की ये फिल्म उनके करियर की सबसे शानदार फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में नाना पाटेकर के साथ जॉन अब्राहम नजर आए थे. नाना पाटेकर फिल्म में टेक्सी ड्राइवर का किरदार निभाते हैं. इसी दौरान उनकी मुलाकात एक बिजनेसमैन जॉन अब्राहम से होती है. दोनों की 2 घंटे की एक राइड उनकी जिंदगी बदल देती है. इस फिल्म की कहानी भी आपका दिमाग हिला देगी. (फोटो साभार-Instagram@iamnanapatekar, Posters) प्रहार (Prahaar: The Final Attack): नाना पाटेकर और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म प्रहार साल 1991 में रिलीज हुई थी. डायरेक्टर शुभांकर घोष के साथ नाना पाटेकर भी शामिल थे. इस फिल्म में नाना पाटेकर ने एक फौजी का किरदार निभाया था. ये एक बेहतरीन फिल्म थी. इस फिल्म की क्लिप्स आज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहती है. नाना और माधुरी के साथ इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया भी लीड रोल में नजर आईं थीं. (फोटो साभार-Instagram@iamnanapatekar, Posters) अब तक छप्पन (Ab Tak Chhappan): साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म अब तक छप्पन भी नाना पाटेकर के करियर की सबसे शानदार फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में नाना ने एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया था. फिल्म में नाना पाटेकर एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के रोल में नजर आए थे. इस फिल्म की कहानी भी लोगों को खूब पसंद आई थी. साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने कमाल का प्रदर्शन किया था. 4.5 करोड़ रुपयों के बजट से बनी इस फिल्म ने करीब 13 करोड़ रुपयों की कमाई की थी. फिल्म को शिमित अमीन ने डायरेक्ट किया था. साथ ही रामगोपाल वर्मा ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया था. फिल्म के डायलॉग संदीप श्रीवास्तव ने लिखे थे. (फोटो साभार-Instagram@iamnanapatekar, Posters)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें