भाजपा सरकार ने ममता बनर्जी का सुरक्षा इंतजाम छीना

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद सियासी हलचल लगातार तेज बनी हुई है। चुनावी हार के बाद पार्टी में बगावत और टूट की खबरों के बीच अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है।

दावा किया जा रहा है कि कोलकाता स्थित उनके आवास पर तैनात पुराने पीएसओ (पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर) को बदल दिया गया है, जिसे टीएमसी ने भाजपा की साजिश बताया है।

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “यह कैसे हो सकता है? तीन बार मुख्यमंत्री और सात बार सांसद रह चुकी ममता बनर्जी को एक निर्मम और प्रतिशोधी भाजपा सरकार द्वारा अपमानित किया जा रहा है और उनकी सुरक्षा को खतरे में डाला जा रहा है। वहीं मोहन भागवत हमारे खर्चे पर सैकड़ों कमांडो और कई सुरक्षा वाहनों के साथ XYZ से भी अधिक सुरक्षा का लाभ उठा रहे हैं।”

और पढ़ें