बिलासपुर, लोरमी, मुंगेली में बिजली विभाग की लचर व्यवस्था के खिलाफ जनता में आक्रोश

बिलासपुर। एक ओर सरकार सुशासन तिहार मना रही है, तो दूसरी ओर उपमुख्यमंत्री अरुण साव के गृह क्षेत्र बिलासपुर समेत लोरमी और मुंगेली में जनता भीषण गर्मी और अघोषित बिजली कटौती से परेशान है। सिरगिट्टी के वार्ड क्रमांक 10 में सोमवार को गुस्साए लोगों ने तिफरा स्थित बिजली विभाग कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने विभाग पर लापरवाही और संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इलाके में रोजाना कई-कई घंटे बिजली गुल रहती है। 45 डिग्री तापमान में बिजली गायब होने से पानी की सप्लाई भी ठप है, लोग रातभर गर्मी में जागने को मजबूर हैं। वार्ड पार्षद पुष्पेंद्र ने बताया कि टैंकरों से पानी पहुंचाया जा रहा है, लेकिन यह स्थायी समाधान नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें