IAS-IPS Ofiicers Transfer: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से आईएएस और आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर होने वाला है. आइए जानते हैं कब तक ये आदेश जारी हो सकता है.
CG IAS-IPS Officers Transfer New List: छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर अफसरों का ट्रांसफर हो सकता है. कई जिलों के कलेक्टर-एसपी बदले जा सकते हैं. इस फेरबदल में कई आईएएस और आईपीएस सहित राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रभावित हो सकते हैं.
ट्रांसफर की चर्चा जोरों पर
प्रदेश में निकाय, त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव और विधानसभा सत्र पूरा होने के बाद से अफसरों के ट्रांसफर की सुगबुगाहट एक बार फिर से शुरू हो गई है. इस बात की एक चर्चा है कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर आईएएस-आईपीएस और राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का ट्रांसफर हो सकता है. इनमें कुछ जिले के कलेक्टर और एसपी भी शामिल हैं.
परफारमेंस के आधार पर मिलेगी कमान
बताया जा रहा है कि इस बार विष्णु सरकार प्रदेश के जिलों में परफारमेंस के आधार पर अफसरों की पदस्थापना करेगी.जिन जिलों में कलेक्टर और एसपी का परफारमेंस कमजोर है वो बदले जाएंगे. उनकी जगह बेहतर परफारमेंस वाले अफसरों को जिलों की कमान सौंपी जाएगी.










