वरिष्ठ पत्रकार नितिन चौबे का अचानक अटैक आने की वजह से निधन, मुख्यमंत्री साय ने जताया

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार नितिन चौबे का अचानक अटैक आने की वजह से निधन हो गई है। जानकारी के मुताबिक उन्हें दोपहर 12 बजे के आस-पास घर में पूजा करते हुए हार्ट अटैक आ गया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार नितिन चौबे के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने X पर लिखा कि वरिष्ठ पत्रकार नितिन चौबे जी के निधन का समाचार बहुत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवारजनों के साथ है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिजनों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। नितिन चौबे जनतंत्र टी.व्ही. के छत्तीसगढ़ प्रमुख थे

 

और पढ़ें