2 लाख की रिश्वत लेते ज्वाइंट रजिस्ट्रार गिरफ्तार

राजधानी भोपाल की लोकायुक्त पुलिस टीम ने सहकारिता विभाग के ज्वाइंट रजिस्ट्रार विनोद कुमार सिंह को 2 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा है। लोकायुक्त अफसरो से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी विनोद शर्मा पिता शशिधर शर्मा निवासी नेहरू नगर आकृति गार्डन भोपाल ने लिखित शिकायती आवेदन देते हुए बताया था, कि उसके खिलाफ “विशाल सागर गृह निर्माण समिति मर्यादित” भोपाल संस्था में अनियमितता करने के संबंध में शिकायत सहकारिता विभाग में जांचरत थी

इस जाँच का निराकरण करने के ऐवज में सहकारिता विभाग में संयुक्त पंजीयक, संयुक्त आयुक्त के पद पर पदस्थ आरोपी विनोद कुमार सिंह द्वारा 5 लाख रुपये की रिश्वत माँग की जा रही थी। जो बातचीत के बाद 2 लाख रुपए लेने पर सहमत हुआ है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें