झारखंड परिवर्तन यात्रा में शामिल हुए CM डॉ मोहन बोले- कांग्रेस के चलते झारखंड नंबर वन राज्य नहीं बन पाया BJP के नेतृत्व में बनाएगी नए कीर्तिमान

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव झारखंड में निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा में शामिल हुए। पूरे प्रदेश में 6 परिवर्तन यात्रा निकाली गई जिसका आज समापन है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि- झारखंड के मुख्यमंत्री जैसे व्यक्ति को जेल जाना पड़े यह बड़ी दुर्भाग्य की बात है। झारखंड के पास विकास के बहुत संसाधन है। कांग्रेस के चलते झारखंड नंबर वन राज्य नहीं बन पाया। मोदी सरकार से सभी का विकास होगा

दुमका में परिवर्तन यात्रा के समापन में मुख्यमंत्री ने एक जनसभा में कहा झारखंड प्राकृतिक संसाधन से भरपूर है। वहां की मानव क्षमता उत्कृष्ट है। झारखंड नंबर वन का राज्य बन सकता था लेकिन कांग्रेस और उनके सहयोगियों के कारण झारखंड की दुर्दशा हुई है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा मैं उम्मीद करता हूं झारखंडवासी परिवर्तन का संकल्प लेंगे और भारतीय जनता पार्टी के साथ चलेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा झारखंड में नए कीर्तिमान बनाएगी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें