मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना को बंद करने की ताकत किसी में नहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा कि सरकार की प्रमुख योजना ‘मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना’ को बंद करने की ताकत किसी में नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार फिर से सत्ता में आती है तो 1,500 रुपये की मासिक राशि बढ़ा दी जाएगी

यहां ‘हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे स्मृति उद्यान’ के उद्घाटन कार्यक्रम में शिंदे ने महिला लाभार्थियों से उन ‘सौतेले भाइयों’ (विपक्ष के संदर्भ में) से सावधान रहने को कहा, जो योजना को बंद करने के लिए बाधा डाल रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें