लता दीदी के जीवटता उनकी आवाज में देती है सुनाई मुख्यमंत्री डॉ. यादव

  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि पहले भाजपा के भ्रष्टाचार ने करोड़ों प्रदेशवासियों की आस्था की हत्या की, और अब उनका भ्रष्टाचार प्रदेश के लोगों की हत्या कर रहा है। इस सरकार ने बाबा महाकाल की पावन भूमि को भी नहीं छोड़ा, और अपनी भ्रष्ट नीति और नियत से प्रदेश के दो लोगों की जान ले ली, जबकि चार लोग अस्पताल में ज़िंदगी और मौत से जूझ रहे हैं
पटवारी ने कहा कि इस भ्रष्ट सरकार की पराकाष्ठा देखिए सिंहस्थ में करोड़ों की ज़मीन का घोटाला किया, महाकाल लोक में करोड़ों रुपये का घोटाला किया, और कल महाकाल मंदिर के समीप नवनिर्मित दीवार गिरने से दो लोगों की मृत्यु हो गई। साल दर साल महाकाल इस भ्रष्ट सरकार को चेताते रहे हैं, लेकिन ये अब भी समझने को तैयार नहीं हैं। मैं महाकाल से कामना करता हूँ कि इस सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें