बारिश का कहर पेंड्रा-बिलासपुर मार्ग जलमग्न जनजीवन अस्त-व्यस्त

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले सहित जिले की सीमा से लगे बिलासपुर और कोरबा जिले में कल शाम से झमाझम बारिश हो रही है. वही भारी बारिश के कारण पेंड्रा बिलासपुर मुख्य मार्ग जलमग्न हुआ है. तो वही कई जगहों पर रपटा व पुल के ऊपर से नदी नालों का पानी बह रहा

जिसके चलते आम जनजीवन व आवागमन प्रभावित हुआ है. यहां आते जाते लोग जान जोखिम में डालकर तेज बहाव वाले रास्तों को पार करते नजर आ रहे हैं. तो वहीं केंदा इलाके में स्कूली बच्चे रपटा पुल को पार करते नजर आए.

वही गौरेला पेंड्रा मरवाही में भी लगातार बारिश की वजह से पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन के पास बने अंडरब्रिज में हमेशा को तरह एक बार फिर पानी भर गया है, जिसकी वजह से घंटो इस मार्ग में आवागमन प्रभावित रहा

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें