हरियाणा में CM फेस को लेकर सुरजेवाला का बड़ा बयान, कहा- हम तीनों बनना चाहते हैं मुख्यमंत्री

हरियाणा विधानसभा चुनाव में शैलेजा बनाम हुड्डा की लड़ाई पर अब तक कोई सकारात्मक रुख देखने को नहीं मिला है। वहीं अब पार्टी के राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी मुख्यमंत्री पद को लेकर अपना दावा ठोक दिया है। उन्होंने भी खुद को हुड्डा और शैलेजा की तरह सीएम पद का दावेदार बताया है। एएनआई से बात करते हुए कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि हर कोई मुख्यमंत्री बनना चाहता है। शैलजा जी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी भी मुख्यमंत्री बनना चाहते होंगे। हम तीनों के अलावा यह किसी और का भी अधिकार हो सकता है। अंत में फैसला खरगे जी और राहुल गांधी जी को करना है। वे जो भी फैसला लेंगे, वह हमें स्वीकार्य होगा

इससे पहले खबर आई कि कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान से दूरी बनाने के चलते नाराजगी तथा पार्टी छोड़ने पर विचार करने से संबंधित तमाम अटकलों को खारिज करते हुए सोमवार को कहा कि सब जानते हैं कि वह ‘कांग्रेसी’ हैं तथा अगले दो-तीन दिन में चुनाव प्रचार का फिर से आगाज करेंगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सैलजा 26 सितंबर को नरवाना में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी

पूर्व केंद्रीय मंत्री सैलजा ने कहा था कि पार्टी में 100 तरह की बातें होती हैं, लेकिन वो पार्टी के अंदर की बातें होती हैं। पार्टी को जिताने के लिए हमने लोकसभा चुनाव में मेहनत की, उसके बाद भी मेहनत की, इसलिए कि हम जमीन पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत कर सकें, हरियाणा के लोगों की लड़ाई लड़ें, अपने कार्यकर्ताओं की लड़ाई लड़ें।’’ उनका कहना था, ‘‘हमें उसी काम को आगे ले जाते हुए कांग्रेस की सरकार बनानी है। यह पूछे जाने पर कि वह चुनाव प्रचार कब शुरू करेंगी तो सैलजा ने कहा कि अगले दो-तीन दिनों में चुनाव प्रचार शुरू करूंगी

और पढ़ें