सीएम मोहन यादव ने नवरात्रि और दशहरा की तैयारियों के लिए जिला प्रशासन को दिए निर्देश

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आने वाली नवरात्रि और दशहरा की तैयारियों के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक भावनाओं और परम्पराओं के अनुरूप आयोजन के लिए समुचित प्रबंध किए जाए। जिला प्रसाशन द्वारा यह तैयारियां प्रदेश के सभी देवालय एवं मंदिरों में किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस साल का दशहरा और भी आनंदमयी होगा, क्योंकि अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर की स्थापना के बाद यह पहला दशहरा है। उन्होंने कहा कि यह पीएम मोदी के सरकार का तीसरा कार्यकाल है हम इस बार यह त्यौहार धूम धाम से मनाएंगे

साथ ही मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि हम अपना त्योहारों को मनाएं लेकिन किसी की भी मूल धार्मिक भावना आहत न हो है। शक्ति स्वरूप देवी माँ हमको आशीर्वाद दें ताकि सभी सतकर्म कर अच्छे मार्ग पर चल सकें। प्रदेश में देवी लोकों में निर्माण के विविध कार्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कार्यों की गुणवक्ता पर ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि सितंबर माह से हिंदू परम्परा के अनुसार धार्मिक पर्वों का त्रैमास प्रारंभ हो जाएगा। गणेश चतुर्थी, नवरात्रि, दशहरा और दीपावली और क्रिसमस जैसे पर्वो के क्रमबद्ध आने से प्रदेश में धार्मिक माहौल और उत्सव का वातावरण प्रारंभ हो जाता है

उन्होंने निर्देश दिए कि नवरात्रि से पहले मैहर में शारदा माँ, दतिया का पीताम्बरा पीठ, नलखेड़ा की बगलामुखी माता, उज्जैन की हरसिद्धि माता, विदिशा की चेतनपुर की माता जी सहित अन्य धार्मिक स्थान पर परिक्रमा स्थल एवं आने-जाने वाले मार्गों के मरम्मत का काम पूरा हो जाना चाहिए। साथ ही उन रास्तों पर खाने पीन की व्यवस्था के साथ साथ बिजली सहित सभी जरुरी चीजों की व्यवस्था पूर्ण होनी चाहिए। ताकि किसी को कोई परेशानी न हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें