अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस के अवसर पर बस्तियों में बेटियो को शिक्षण सामग्री वितरण कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश

अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस के अवसर पर जिले की सक्रिय युवा टीम द्वारा बस्तियों में पहुंचकर पाली थाना प्रभारी मदनलाल मारवी की उपस्थिति में बेटियों को शिक्षण सामग्री प्रदान कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कर दिया संदेश। सभी बेटियों को शिक्षण सामग्री में पहाड़ा पेन कॉपी एवं मीठा का वितरण किया गया

पाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी ने अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस की बधाई दी और कहा कि बेटियां हम सभी की आन-बान और शान हैं और इन्हीं बेटियों ने देशभर में नाम चमकाने का काम कर रही है। ऐसी होनहार बेटियों पर हमे को हमेशा गर्व रहेगा। आज के जमाने में बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं है बल्कि उनसे दो कदम आगे चलकर अपने परिवार समाज और क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं

कई जगह बेटियों को बेटों से कम आंका जाता है। आज भी कुछ लोग ऐसे हैं जो बेटी के जन्म पर खुश नहीं होते क्योंकि उनका ऐसा मानना है कि बेटियां पराई होती हैं और बेटे वंश आगे बढ़ाने वाले होते हैं। इस रूढ़िवादी विचारधारा के चलते आज ही कई जगहों पर कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह जैसे कृत्य किए जाते हैं। ऐसे में इस छोटी सोच से बेटियों को बचाने और उन्हें एक उज्जवल भविष्य देने के मकसद से हर साल सितंबर में अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस मनाया जाता है। बेटियां हमारी सृष्टि का आधार हैं। हम सभी मिलकर बेटियों की शिक्षा एवं उनके उज्ज्वल भविष्य का संकल्प लें व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरसंभव प्रयत्न करें

बेटियों को सशक्त शिक्षित करने के बारे सबसे आह्वान किया कार्यक्रम के दौरान पाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी, युवा खुशी सेन मुस्कान महोबिया, साक्षी रैदास, लक्ष्मी महोबिया पूजा बैग सुरभि बैगा रागिनी कोल, मोनिका सिंह व सभी उपस्थित रहे

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें