विश्व के सर्वश्रेष्ठ 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में डॉ हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के 5 शिक्षक शामिल

. डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर ( dr Gour University Sagar ) के 05 शिक्षकों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ 02 प्रतिशत वैज्ञानिकों की 2024 की सूची में स्थान मिला है. स्ट्रेनफोर्ड विश्वविद्यालय, अमेरिका और एल्सिवियर पब्लिशर्स द्वारा 16 सितम्बर, 2024 को 02 प्रतिशत श्रेष्ठ वैज्ञानिकों की सूची जारी की गई है जिसमें डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के 05 शिक्षक शामिल हैं. इस सूची में फार्मेसी विभाग के प्रो. एस.पी. व्यास, प्रो. संजय कुमार जैन, माइक्रोबायोलोजी विभाग के अध्यक्ष एवं निदेशक, अकादमिक गतिविधियाँ प्रो. नवीन कानगो रसायन विभाग के अध्यक्ष प्रो. ए.पी. मिश्रा और क्रिमिनोलॉजी एवं फोरेंसिंक साइंस विभाग की डॉ. वंदना विनायक शामिल हैं. इनमे प्रो एसपी व्यास और प्रो संजय जैन विश्विधालय के रिटायर्ड प्रोफेसर है

इस सूची को विज्ञान के 22 क्षेत्रों और 174 उपक्षेत्रों से संबंधित वैज्ञानिकोंकेडाटाबेस एवं एल्सिवियर प्रकाशन और स्कोपस के विश्व स्तर के साइटेशन डेटाबेस के कम्पोजिट स्कोर के आधार पर तैयार किया जाता है. इस सूची में विश्वविद्यालय के कई पूर्व शिक्षक एवं पुरा छात्र, जो देश-विदेश विभिन्न संस्थाओ में कार्यरत हैं, भी शामिल हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें