ठेके पर ठगे गए DM साहब शराब की बोतल खरीदने पहुंचे जिलाधिकारी फिर उनके साथ जो हुआ

जिलाधिकारी सविन बंसल खुद कार चलाकर एक ठेके पर पहुंचे. जिसके बाद उन्होंने ने लाइन में लगकर McDowell’s की बोतल खरीदी. जिसका निर्धारित मूल्य 660 रुपए था. लेकिन उनसे 680 रुपये वसूले गए. दरअसल, शहर में शराब ठेकों पर ओवर रेटिंग और अनियमितताओं की लगातार शिकायतें मिल रही थी. जिस पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ठेके पहुंचे थे

जब शराब विक्रेताओं में जिलाधिकारी के बारे पता चला तो हड़कंप मच गया. वहीं इस मामले में जिलाधिकारी के कार्रवाई के निर्देश दिए जिसके बाद जनपद में बड़े पैमाने पर छापेमारी की गई. प्रशासन की टीम ने चूना भट्टा स्थित शराब की दुकान पर छापा मारा. जहां ओवर रेटिंग और कई अनियमितताएं पाई गई. एक ग्राहक को 200 रुपए की बीयर की बोतल 210 रुपए में बेची गई. इधर, दुकान के मेनैजर ने लिखित में स्वीकार किया कि उनसे गलती हो गई और आगे ऐसा नहीं होगा

निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि रेट लिस्ट सही स्थान पर चस्पा नहीं थी. जिससे उपभोक्ताओं को कीमतें स्पष्ट नहीं दिख रही थी. जबकि सेल्समैन का व्यवहार उपभोक्ताओं के प्रति बेहद अभद्र था. वहीं ओल्ड मसूरी रोड स्थित ठेके पर 50,000 रुपए, चूना भट्टा की दुकान पर 75,000 रुपए सर्वे चौक पर 75,000 रुपए और जाखन स्थित ठेके पर 50,000 रुपए का चालान किया गया है. इस कार्रवाई के बाद शराब विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें