इंदौर की मॉडल निश्चला करेंगी वियतनाम में भारत का प्रतिनिधित्व स्पर्धा का थीम जीरो वेस्ट जीरो हेट

मध्यप्रदेश के इंदौर की मॉडल निश्चला धारवा का चयन वियतनाम में आयोजित होने जा रहे मिस्टर और मिस इंटरनेशनल सेलिब्रिटी कॉम्पिटिशन के लिए हुआ है। आयोजन 19 से 28 सितंबर तक होगा, जिसमें 40 से अधिक देशों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य “जीरो वेस्ट, जीरो हेट” पर आधारित है। इस आयोजन के जरिए पर्यावरण संरक्षण और आपसी प्रेम को बढ़ावा देने का संदेश दिया जाएगा। टॉप 15 में जगह बनाने के बाद निर्णायक राउंड में परफॉर्मेंस का मूल्यांकन किया जाएगा

इस कॉम्पिटिशन की तैयारी के लिए निश्चला ने वॉक और कॉस्ट्यूम पर विशेष ध्यान के साथ वे हर दिन नियमित अभ्यास कर रही हैं। निश्चला ने बताया कि उन्होंने 16 साल की उम्र से मॉडलिंग शुरू की थी और तब से लेकर अब तक कई शोज और ब्रांड शूट्स में हिस्सा लिया है। उनका सपना हमेशा से एक्टर बनने का रहा है। मॉडलिंग में सफर की शुरुआत के बाद उन्होंने लक्जरी गाउन का बिजनेस भी शुरू किया है ताकि फैशन इंडस्ट्री में खुद को और अधिक स्थापित कर सकें सोशल मीडिया ने निश्चला के मॉडलिंग करियर में अहम भूमिका निभाई है उन्होंने शुरू में मोटिवेशनल ब्लॉगिंग और मॉडलिंग से जुड़ा कंटेंट बनाया, जिससे उन्हें कई बड़े प्रोजेक्ट्स मिले। निश्चला का कहना है कि सकारात्मक सोच और ध्यान ही उनके जीवन का मुख्य मंत्र है, जिससे वे हर चुनौती का सामना कर पाई हैं वियतनाम की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए निश्चला आज रवाना होंगी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें