रेलवे ट्रैक पर गिरी भाजपा विधायक वंदे भारत ट्रेन को दिखा रही थी हरी झंडी

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने पहुंची भाजपा विधायक अचानक से रेलवे ट्रैक पर गिर गई। जिसके बाद मौके पर मौजूद उनके समर्थकों में हड़कंप मच गया। तुरंत उनको रेलवे ट्रैक से उठाने का काम किया

धक्का-मुक्की का शिकार हुई भाजपा विधायक

इटावा जिले में ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को एक बड़ी सौगात रेलवे के तरफ से मिली है। आगरा से वाराणसी के लिए चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की विधायक सरिता भदौरिया इटावा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर पहुंची। जहां पर उनके द्वारा वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जानी थी तभी अचानक से प्लेटफार्म पर धक्का मुक्की हुई और उसके बाद विधायका वंदे भारत ट्रेन के सामने रेलवे ट्रैक पर गिर गई। उनके ट्रैक पर गिरने के बाद तुरंत ही मौके पर मौजूद उसके समर्थकों ने रेलवे ट्रैक पर उतरकर उनको वहां से उठाने का काम किया

लोको पायलट को भाजपा समर्थकों ने किया इशारा

वंदे भारत ट्रेन के लोको पायलट ने हॉर्न बजाकर ट्रेन को आगे बढ़ने का इशारा किया तो मौके पर मौजूद उनके समर्थको लोको पायलट को इशारा करते हुए ट्रेन को रोकने के लिए कहा और भाजपा विधायक को रेलवे ट्रैक से उठाया। बताया जा रहा है कि प्लेटफार्म नंबर दो पर भारी संख्या में लोग पहुंच गए थे जिसके बाद धक्का मुक्की शुरू हुई और इसी धक्का मुक्की की चपेट में भाजपा विधायक आ गई और हादसे का शिकार हो गए। फिलहाल में बताया जा रहा है कि उनको मामूली चोटे आई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें