छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री की पत्नी का निधन रायपुर के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्नी कमला देवी साहू का रविवार रात 12:00 बजे रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया. 72 वर्षीय कमला देवी साहू पिछले लंबे समय से अस्वस्थ थीं. उनके आकस्मिक निधन से साहू परिवार शुभचिंतकों और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है

कमला देवी साहू अपने पीछे 3 पुत्र और 1 पुत्री सहित पूरा भरा-पूरा परिवार छोड़ गई है. पार्थिव शरीर (सोमवार) गृहगांव पाऊवारा दुर्ग जिले में ले जाया जाएगा, जहां दोपहर 2 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया

और पढ़ें