MP का बदेलगा नक्शा CM डॉ मोहन का बड़ा फैसला, कहा- जिलों का होगा परिसीमन जनता की कठिनाइयां होंगी दूर

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब जिलों का परिसीमन होगा। इसके लिए परिसीमन आयोग बनाया गया है। एसीएस रैंक के रिटायर्ट अफसर मनोज श्रीवास्तव को आयोग की जिम्मेदारी दी गई है। आयोग संभाग और जिलों का अध्यन करेगा। जनता अपना सुझाव आयोग को दे सकती है मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलों के सीमांकन से जनता की कठिनाइयां दूर होंगी

सीएम डॉ मोहन ने कहा कि ‘जब हमने सरकार बनाई तो इस बात पर ध्यान दिया कि भौगोलिक दृष्टि से भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य मध्य प्रदेश का अपना क्षेत्रफल है लेकिन समय के साथ इसमें कुछ कठिनाइयां पैदा हुईं जब जिले बढ़े हैं लेकिन जिलों की सीमाएं बहुत सी विसंगतियां हैं ऐसी अनेक विसंगतिपूर्ण व्यवस्थाओं के लिए हमने एक नया परिसीमन आयोग बनाया है इस परिसीमन आयोग के माध्यम से आसपास की जगह को जोड़कर लोगों की भलाई के लिए जो भी किया जा सकता है निकटवर्ती जिले को अवश्य करना चाहिए

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मुझे आशा है कि इस आयोग के माध्यम से जिस प्रकार हमने पुलिस स्टेशनों की सीमाएं बदलीं और उन पुलिस स्टेशनों को जनता की भलाई के लिए निकट लाने का प्रयास किया उसी तरह प्रशासनिक दृष्टि से भी राज्य की व्यवस्था के लिए यह फैसला भी कारगर साबित होगा हमारी सरकार राज्य की जनता की भलाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करती रहेगी

 

 

और पढ़ें