इंदौर का बल्ला कांड कोर्ट कल सुना सकता है फैसला, अफसर की बल्ले से पिटाई का वीडियो हुआ था वायरल

पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय के चर्चित बल्ला कांड मामले में कल 9 सितंबर को कोर्ट अपना फैसला सुना सकता है इसकी सुनवाई विशेष न्यायालय में पूरी हो चुकी है। अब फैसले का इंतजार किया जा रहा है

मामला पांच साल पुराना है, जब नगर निगम जर्जर मकान को तोड़ने की कार्रवाई कर रही थी और विधानसभा 3 के तत्कालीन विधायक आकाश विजवर्गीय इसका विरोध करने वहां पहुंचे थे इसके बाद नगर निगम कर्मचारी पर उन्होंने बल्ला चला दिया था। घटना के बाद उन्हें जेल भी जाना पड़ा था

हालांकि, एफआईआर दर्ज करवाने वाले नगर निगम अधिकारी 2022 में अपने बयान से पलट गए थे लेकिन कोर्ट में दोनों पक्षों की दलीलें सुनाई जा चुकी हैं सुनवाई के दौरान वीडियो के एडिटेड होने की बात भी सामने आई है अब कल 9 सितंबर को अदालत का फैसला आ सकता है

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया……