उज्जैन में बीजेपी नेता के भाई ने साधु से की बर्बरता: शराब के नशे में निर्वस्त्र कर पीटा, कहा- ‘मंत्र सुनाओ’, जान बचाकर नग्न अवस्था में पहुंचे आश्रम

मध्य प्रदेश के उज्जैन में फुटपाथ पर महिला से दुष्कर्म का मामला अभी शांत नहीं हुआ कि एक नया विवाद शुरू हो गया। इस बार संत को निर्वस्त्र कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। दरअसल, नागदा में त्यागी जी महाराज के आश्रम जा रहे एक संत को बीजेपी नेता के भाई ने शराब के नशे में रोका और जमकर पीटा

क्रूरता की हद यहीं पार नहीं हुई। बदमाशों ने उन्हें निर्वस्त्र कर दिया। जिसके बाद नग्न अवस्था में जान बचाकर वहां से भागे। बताया जा रहा है कि आरोपी बीजेपी नेता और पूर्व कैबिनेट दर्जा प्राप्त मंत्री सुल्तान सिंह शेखावत का भाई लक्ष्मण शेखावत है जिसने अपने साथी के साथ मिलकर साधू को पीटा

साधू को बुलाकर मंत्र पूछने लगे शराबी

पीड़ित साधू ने बताया कि नागदा के नायन चम्बल तट पर स्थित त्यागी जी महाराज के आश्रम पर द्वारकापुरी से ट्रेन से उतर कर पैदल आश्रम की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में दो शराबियों ने उन्हें बुलाया और उल्टी सीधी बातें करने लगे। उनसे कहने लगे कि मंत्र सुनाओ। विरोध करने पर महात्मा के शरीर से कपड़े उतारकर निर्वस्त्र कर दिया और बेरहमी से मारपीट की। जैसे तैसे वह जान बचाकर आश्रम की ओर भागे और त्यागी जी महाराज को सारी बात बताई

थाने में दिया आवेदन

पीड़ित साधू ने कल शनिवार को बीरलाग्राम थाना में आरोपी लक्ष्मण सिंह और साथी शुक्ला की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस कर रही जांच

पुलिस कर रही जांच 

नागदा सीएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि गुना जिले के मुंगावली के रहने वाले गोपाल दास महाराज अक्सर बिरलाग्राम स्थित त्यागी महाराज के आश्रम में आते-जाते रहते हैं। वह दो दिन पहले भी त्यागी महाराज के आश्रम की ओर जा रहे थे। तभी बीसीआई कॉलोनी के जंगल नयन गांव में दो लोगों ने गोपाल दास महाराज को रोका और उनसे मारपीट की। इस पर टीआई अमित सारस्वत ने जांच का हवाला देकर कार्यवाही करने की बात कही है

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बीजेपी पर साधा निशाना

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण सुभाष चंद्र यादव ने इस घटना के बाद बीजेपी पर जमकर हमला बोला उन्होंने सोशल मीडिया एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर लिखा, भाजपा का सनातन विरोधी चेहरा एक बार फिर उजागर हुआ भाजपा के राज में अब साधु – संत भी सुरक्षित नहीं हैं भाजपा नेता पूर्व कैबिनेट दर्जा प्राप्त मंत्री सुल्तान सिंह शेखावत के भाई लक्ष्मण शेखावत एवं विक्की शुक्ला ने उज्जैन जिले के नागदा में साधु गोपाल दास जी की लंगोट उतारकर नग्न किया एवं उसके बाद मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया……