मध्यप्रदेश (एमपी) के एक लाख से अधिक पुलिस अधिकारी और जवानों के बच्चों के लिए अच्छी खबर सामने आई है डीएसपी से लेकर आरक्षक तक उनके बच्चों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता मिलेगी इस आशय का आदेश पुलिस मुख्यालय ने जारी कर दिया है
जारी आदेश के तहत ग्रेजुएशन करने पर 40 हजार की सहायता मिलेगी। इसी तरह एमबीबीएस में 80 फ़ीसदी प्रतिशत से अधिक लाने वालों को भी राशि मिलेगी। फीस की जगह आर्थिक सहायता देने के लिए पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी किया है। पुलिस वेलफेयर और एकाउंट डिपार्टमेंट के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल कुमार ने प्रस्ताव तैयार किया है। जल्द ही आर्थिक सहायता के प्रस्ताव को पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना रिव्यू करेंगे










