भाजपा राज में गुंडाराज बीजेपी नेता के गुंडों ने सरेआम पुलिस वाले को पीटा फिर गाड़ी में भरकर ले गए अपने साथ कांग्रेस ने जारी कर कही ये बात

यूपी कांग्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कुछ लोग एक पुलिस वाले को सरेआम पीटते दिख रहे हैं इतना ही उसके बाद पुलिस वाले को अपनी गाड़ी में भरकर ले जाते दिखाई दे रहे है गुंडे जिस गाड़ी में आए थे, उसमें भाजपा का झंडा लगा हुआ था वहीं गाड़ी सकलडीहा विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी सूर्यमुनी तिवारी की बताई जा रही है. कांग्रेस ने घटना का वीडियो शेयर कर करारा हमला बोला है कांग्रेस का कहना है कि मुख्यमंत्री ने अपने भाजपाइयों को जो गुंडई का लाइसेंस दिया है उसे सार्वजनिक कर देना चाहिए

सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट करते हुए यूपी कांग्रेस ने कहा, आज तक आप लोगों ने पुलिस द्वारा लोगों को उठाते हुए देखा होगा लेकिन आज पेश है गुंडों द्वारा पुलिस को सरेआम पीटकर उठाने का यह अनदेखा नज़ारा

आगे यूपी कांग्रेस ने कहा देखिये भाजपा का झंडा लगी हुई फॉर्च्यूनर गाड़ी में कुछ गुंडे वर्दीधारी पुलिसवाले को मारते-पीटते उठाकर ले जा रहे हैं यह गाड़ी और गुंडे सकलडीहा विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी सूर्यमुनी तिवारी के हैं अभी ये केवल भाजपा के विधायक प्रत्याशी थे तो इनकी गुंडई का आलम यह है। अगर कहीं गलती से विधायक हो जाते तो इनके गुंडे लोगों का सांस लेना ही मुश्किल कर देते

यपी कांग्रेस ने ये भी कहा कि मुख्यमंत्री जी ने अपने भाजपाइयों को जो गुंडई का लाइसेंस दिया है उसे सार्वजनिक कर देना चाहिए ताकि लोग जान सकें कि किससे-कितना डरना है अब बताइये जहां की पुलिस गुंडों से अपना बचाव नहीं कर पा रही है वो आम लोगों को क्या बचा लेगी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें