उत्तर प्रदेश के बहराइच से ऑनर किलिंग एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां एक पिता ने अपनी इज्जत की खातिर 17 साल की बेटी का बेरहमी से कत्ल कर दिया उसने पहले सिर को धड़ से अलग किया फिर लाश के कई टुकड़े कर दिए इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया बताया जा रहा है कि पिता बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज था। उसने कई बार बेटी को समझाया पर वह नहीं मान रही थी जिसके चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव के टुकड़ों को इकट्ठा किया। फिर टुकड़ों को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। यह वारदात मोतीपुर क्षेत्र के लक्ष्मणपुर मटेही गांव में हुई यहां रहने वाले नईम खान की 17 वर्षीय बेटी खुशबू का प्रेम प्रसंग गांव के ही रहने वाले युवक से चल रहा था
प्रेम प्रसंग से नाराज पिता
बताया जा रहा है कि सोमवार को पिता ने बेटी को अपने प्रेमी के साथ देख लिया था युवक तो नईम खान को देखकर भाग गया लेकिन गुस्साए पिता ने गंडासे से कई वार कर बेटी को मौत के घाट उतार दिया शरीर से सिर हाथ पैर सब काटकर अलग कर दिए इसके बाद वह बेटी के शव के पास ही बैठा रहा










