कोरिया पुलिस के 11 पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला प्रोत्साहन

पुलिस अधीक्षक ने रक्षित केंद्र बैकुंठपुर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

बैकुंठपुर  31 अगस्त 2024 को रक्षित केंद्र बैकुंठपुर के कॉन्फ्रेंस हॉल में कोरिया जिले के पुलिस विभाग के 11 पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक कोरिया सूरज सिंह परिहार द्वारा सम्मानित किया गया

इसमें प्रधान आरक्षक (आर्म्स) खिलेन्द्र यादव को रक्षित केंद्र बैकुंठपुर में आरमोर्रिर कार्य, हथियारों के सही रख-रखाव और सफाई का जिम्मेदारीपूर्ण कार्य करने पर सम्मानित किया गया। प्रधान आरक्षक दीपक पाण्डेय, थाना बैकुंठपुर को पिछले 02 महीनों में 25 से अधिक वारंटियों की गिरफ्तारी और वरिष्ठ अधिकारियों तथा थाना प्रभारी द्वारा सौंपे गए कार्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने पर पुरस्कृत किया गया

आरक्षक चालक श्यामल मित्र रक्षित केंद्र बैकुंठपुर को विभागीय दायित्वों के निर्वहन के पश्चात खाली समय में नवयुवाओं को बैडमिंटन का प्रशिक्षण देकर उनकी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने के लिए सम्मानित किया गया

इसके अतिरिक्त आरक्षक

सागर लाल केवट, थाना सोनहत को जप्तीमाल के निराकरण/नष्टिकरण/न्यायालयीन कार्य में सहयोग तथा थाना प्रभारी द्वारा सौंपे गए दायित्वों को लगन और मेहनत से पूरा करने पर पुरस्कृत किया गया। आरक्षक अजीत राजवाड़े थाना चरचा को न्यायालय में लंबित मामलों के फरार स्थायी वारंटियों को मुंबई पुणे से तथा धारा 420 ताहि के फरार आरोपी को जबलपुर से गिरफ्तार कर लाने और साइबर सेल से संबंधित कार्यों का सफलतापूर्वक निष्पादन करने पर सम्मानित किया गया

आरक्षकराधेश्याम पैकरा थाना पटना को मद्दगारी के साथ-साथ मालखाना प्रभारी के सहयोग से अनावश्यक जप्ती माल के निराकरण में विशेष योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया

आरक्षक लालता प्रसाद राजवाड़े को पुलिस लाइन में रक्षित निरीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सौंपे गए कार्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने पर, आरक्षक राघवेन्द्र पुरी, सीसीटीएनएस/साइबर सेल जिला कोरिया को CCTNS योजना के जिम्मेदारीपूर्ण कार्य और पुलिस मुख्यालय द्वारा मांगी गई जानकारी समय पर उपलब्ध कराने के लिए सम्मानित किया गया आरक्षक विमल जायसवाल, थाना बैकुंठपुर को सूचना संकलन, आरोपी पतासाजी और जुर्म जरायम की अच्छी जानकारी तथा वरिष्ठ अधिकारियों और थाना प्रभारी द्वारा सौंपे गए कार्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने पर

और पढ़ें