दुखद गंगा में डूबे स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर मौत से पहले हाथों को पानी के ऊपर उठाकर बचाने की थी याचना मल्लाह बोला-पहले 10000 ट्रांसफर

जिले के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के ग्राम कबीरपुर खंभौली निवासी स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर अपने तीन अन्य साथियों के साथ गंगा स्नान करने नानामऊ घाट आए थे जहां कानपुर नगर के बिल्हौर थाना क्षेत्र स्थित नानामऊ घाट पर स्नान करते समय वह अचानक गहरे पानी में चले गए। उनके साथियों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह पलक झपकते ही गंगा की तेज धारा में बह गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया उनकी खोज के लिए एनडीआरएफ टीम बुलाई गई है

मुख्यमंत्री के निजी सचिव के चचेरे भाई

वह बिहार कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और मुख्यमंत्री के निजी सचिव के चचेरे भाई हैं। आदित्य वर्धन गौरव की पत्नी श्रेया मिश्रा महाराष्ट्र के अकोला जिले में न्यायाधीश के पद पर तैनात हैं। वहीं, उनकी तलाश में उन्नाव और कानपुर में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। गोताखोर भी तलाश में जुटे हुए हैं। कानपुर के आसपास गंगा में भी तलाश की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें