बिलासपुर में टीका लगने के बाद बच्चों की मौत प्रशासन ने कहा-प्रारंभिक तौर पर मौत की वजह टीका नहीं

राज्य के बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड के गाँव पटैती के कोरीपारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण के कुछ ही घंटों के भीतर बच्चों की मौत से हड़कंप मच गया है। पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने इस घटना को बेहद गंभीर करार देते हुए तत्काल प्रभाव से टीके का बैच सील करने की बात कही है। बिलासपुर प्रशासन ने कहा है कि, प्रारंभिक तौर पर बच्चों की मौत की वजह टीका नहीं है।

तीस अगस्त को लगाए गए थे टीके

बिलासपुर ज़िले के कोटा इलाक़े में स्थित पटैता ग्राम पंचायत के कोरीपारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बीते तीस अगस्त को टीकाकरण किया गया था सात बच्चों को टीके लगाए गए थे इन बच्चों को पेंटा बीसीजी और खसरा का टीका लगाया गया था। सात में दो बच्चों की मौत हो गई जबकि पाँच बच्चों को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है जिला प्रशासन ने पाँच बच्चों की हालत एकदम स्वस्थ बताई है कलेक्टर अवनीश शरण ने पूरे मसले पर कहा है प्रारंभिक तौर पर मौत की वजह टीका नहीं है. डॉक्टर की टीम बच्चों के घर जाकर वास्तविक कारण का पता कर रही है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें